संवाददाता
उतरौला, बलरामपुर। चैत्र की पूर्णिमा पर हनुमान जन्मोत्सव का कार्यक्रम जनेश्वर वीर हनुमान गढ़ी पर मनाया गया। दोपहर बारह बजे मंगल गीतों के बीच जन्मोत्सव का कार्यक्रम शुरू हुआ। अंजनिपुत्र का महाश्रृंगार करने के बाद आरती का कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम के व्यवस्थापक जगदीश प्रसाद गुप्त ने बताया कि देर शाम पवन पुत्र की महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती में नगर व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। छप्पनभोग का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। जन्मोत्सव के दौरान विधायक राम प्रताप वर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्त, जगदीश प्रसाद गुप्त, अंकुर गुप्त, फणींद्र कुमार, सीवी माथुर, अभिषेक गुप्ता, राजकुमार कौशल, विशाल कुमार, प्रवीण कुमार, सुरेंद्र गुप्त, अक्षय कुमार, संतोष कसौधन, आशीष कसौधन, शचभम गुप्ता, अमन गुप्ता ,राजू गुप्ता, अभय कौशल, समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
यह भी पढें : ट्रैक्टर-ट्राली से टकराए बाइक सवार, तीन की मौत, एक गंभीर
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
