Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News : गोण्डा निवासी छह अभियुक्त ट्रांसफार्मर चोरी में गिरफ्तार

Balrampur News : गोण्डा निवासी छह अभियुक्त ट्रांसफार्मर चोरी में गिरफ्तार

आरोपियों के पास से तमंचा और ट्रांसफार्मर पुलिस ने किया बरामद

रोहित कुमार गुप्ता

उतरौला बलरामपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने विद्युत विभाग का चोरी हुआ ट्रांसफार्मर बरामद किया है। अभियुक्तों के कब्जे से एक पिकअप वाहन, एक लोहे का एंगल, एक अवैध देशी तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद किया है। मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार सुबह लगभग दो बजे बांक चौकी प्रभारी विपुल कुमार पाण्डेय फोर्स के साथ रात्रि गश्त कर रहे थे। डुमरियागंज मार्ग पर बजरमुण्डा के पास पिपरा राम की तरफ से एक संदिग्ध वाहन आता दिखा। गाड़ी रोक कर चेक किया गया तो उक्त वाहन पर विद्युत विभाग का ट्रांसफार्मर लदा था, जिसे चोरी करके अभियुक्तगण ले जा रहे थे। वाहन में एक अदद लोहे का एंगल भी था। गाड़ी पर बैठे अभियुक्त रूपेश कुमार पाण्डेय के कब्जे से एक अदद 12 बोर तमंचा व एक जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि अभियुक्त विद्युत विभाग में प्राइवेट रूप से कार्य करते हैं। उसी का लाभ उठाकर विद्युत विभाग ट्रान्सफार्मर चोरी करके ले जा रहे थे। पकड़े गये अभियुक्तों में अंकित तिवारी पुत्र सुरेन्द्र तिवारी निवासी ग्राम पड़री कृपाल थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा, रूपेश कुमार पाण्डेय पुत्र भीमसेन निवासी ग्राम जैतापुर थाना धानेपुर जनपद गोण्डा, निजाम अली पुत्र असगर अली निवासी ग्राम पकड़ी कैसवार थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा, शिव चरण वर्मा पुत्र राम प्रताप वर्मा निवासी ग्राम खम्हरिया हरिवंश थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा, अजमत अली पुत्र अहमद अली, निवासी ग्राम पकड़ी कैसवार थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा, मनीष वर्मा पुत्र रामराज वर्मा निवासी ग्राम कन्धरा तेजी थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा शामिल हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में आरक्षी प्रदीप कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, मुकेश कुमार गुप्त, अभिषेक सिंह, राहुल पटेल शामिल रहे।

यह भी पढें : प्रयागराज के BEO हुए निलम्बित, गोण्डा का क्या होगा?

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular