Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News : गैंडास बुजुर्ग को माडल ब्लाक बनाने का लिया संकल्प

Balrampur News : गैंडास बुजुर्ग को माडल ब्लाक बनाने का लिया संकल्प

रोहित कुमार गुप्ता

उतरौला, बलरामपुर। गैंड़ास बुजुर्ग परिसर में बुधवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक में विधायक राम प्रताप वर्मा, एमएलसी अवधेश कुमार मंजू सिंह, ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी की मौजूदगी में ब्लॉक को मॉडल बनाने के प्रस्तावों पर चर्चा की गई। विधान परिषद सदस्य ने कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रदेश का विकास कर रही है। सभी सदस्यों को इसमें भरपूर सहयोग देना चाहिए। उन्होंने सभी सदस्यों से अपने क्षेत्र की विकास योजनाओं का खाका तैयार करने की अपील की। ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्य व प्रधानों का मीटिंग हॉल न होने के मुद्दे पर शासन से बैठक कक्ष के निर्माण के लिए अतिरिक्त धन जारी कराने का आश्वासन दिया। उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों को सरकार हर संभव मदद कर रही है। क्षेत्र पंचायत के विकास में सभी को मिल-जुल कर कार्य करना होगा। सभी सदस्य व प्रधान विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाने पर जोर दें। विकास के पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि सभी सदस्य गैंड़ास बुजुर्ग को माडल ब्लॉक बनाने की दिशा में पहल करें। क्षेत्र पंचायत सदस्य पेंशन, आवास एवं अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के लिए अधिक से अधिक आवेदन करना सुनिश्चित करें। बैठक में अध्यक्ष जिला पंचायत प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, बीडीओ सुमित सिंह, बीईओ रवि शंकर उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य ध्रुव भारती, पूर्व प्रधान अनिल सिंह, बब्बू सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, समेत अनेक प्रधान व सदस्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : मुंडन संस्कार कराने आई तीन युवतियों समेत गंगा में पांच डूबे

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular