Friday, April 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News : गरीब छात्र-छात्राओं को मिलेगी निःशुल्क कोचिंग की सुविधा

Balrampur News : गरीब छात्र-छात्राओं को मिलेगी निःशुल्क कोचिंग की सुविधा

रोहित कुमार गुप्ता

बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर में मंगलवार को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत असहाय व निर्धन प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के लिए निःशुल्क कोचिंग प्रदान करने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान इससे संबंधित शिक्षकों को उनके दायित्वों से उन्हें अवगत कराया गया। आयोजित कार्यशाला में उपस्थित शिक्षकों व छात्र-छात्राओं का ओरियंटेशन करते हुए मुख्य विकास अधिकारी रिया केजरीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत निर्धन व असहाय छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे नीट, सिविल सेवा, जेईई आदि की निःशुल्क कोचिंग प्रदान किया जाना है। इस योजना की शुरुआत पहले ही हो चुकी है। आज से इनकी विधिवत कक्षाओं का संचालन हो रहा है। एमएलके महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर जेपी पाण्डेय ने कहा कि यह योजना छात्र-छात्राओं के लिये मील का पत्थर साबित होगी। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के कॉर्डिनेटर डॉ चंदन पाण्डेय ने बताया कि इनकी दो कक्षाएं महाविद्यालय में दो से 03ः30 और दोपहर 3ः30 से पांच बजे तक नियमित चलेंगी। इसके लिए टीचर भी नियुक्त कर दिए गए हैं। इन कक्षाओं के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की निर्धन व गरीब प्रतिभागियों को निखारने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंद राम व जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह सहित महाविद्यालय के शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular