Wednesday, February 25, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News: गरीब कल्याण मेला के सफलता पूर्वक आयोजन हेतु नोडल अधिकारी...

Balrampur News: गरीब कल्याण मेला के सफलता पूर्वक आयोजन हेतु नोडल अधिकारी नामित

संवाददाता

बलरामपुर। एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जयंती के अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा 25 सितंबर को गरीब कल्याण दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर जनपद के सभी विकास खंडों में एक दिवसीय गरीब कल्याण मेला का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने बताया कि गरीब कल्याण मेले में कृषि विभाग द्वारा किसान मेला व कृषि प्रदर्शनी लगाई जाएगी तथा किसानों को तकनीकी खेती की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही साथ विभिन्न विभागों द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी स्टाल के माध्यम से जनसामान्य को दी जाएगी। गरीब कल्याण मेला में आरोग्य मेला का आयोजन भी होगा, आयुष्मान कार्ड बनवाने की सुविधा भी की जाएगी। गरीब कल्याण मेले में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र,कृषि विभाग द्वारा कृषि यंत्रों का वितरण किया जाएगा। गरीब कल्याण मेला के सफलता पूर्वक आयोजन के लिए मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विकास खंडवार जिला स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। विकास खंड बलरामपुर में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, विकास खंड हर्रैया सतघरवा में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य, विकास खंड तुलसीपुर में जिला उद्यान अधिकारी, विकास खंड गैसड़ी में समाज कल्याण अधिकारी, विकास खंड पचपेड़वा में जिला विद्यालय निरीक्षक, विकास खंड श्रीदत्तगंज में जिला गन्ना अधिकारी, विकास खंड उतरौला में सहायक आयुक्त व निबंधक एवं सहकारी समितियां, विकास खंड रेहरा बाजार में जिला कृषि अधिकारी, विकास खंड गैंडास बुजुर्ग में जिला युवा कल्याण अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सभी नोडल अधिकारी खंड विकास अधिकारियों के साथ समन्वय बनाते हुए गरीब कल्याण मेला का सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ें : धनबाद के जज उत्तम आनंद की हुई थी हत्या

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular