संवाददाता
बलरामपुर। युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलो इंडिया अभियान के अंतर्गत खिलाड़ियों एवं खेलों को प्रोत्साहित किए जाने हेतु विकास खंड स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। विकास खंड श्रीदत्तगंज में डॉ भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज गुमड़ी में बुधवार को आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रुप में ब्लाक प्रमुख श्रीदत्तगंज हेमंत कुमार जयसवाल, जिला पंचायत सदस्य अगया बुजुर्ग ओम प्रकाश गिरी एवं खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार दुबे उपस्थित रहे। खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ (बालक/बालिका), 200 मीटर दौड़ (बालक/बालिका), 400 मीटर दौड़ (बालक/बालिका), ऊंची कूद (बालक/बालिका) लंबी कूद (बालक बालिका), कबड्डी (बालक/बालिका) में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग में इरशाद अली व बालिका वर्ग में सरिता देवी ने प्रथम स्थान, 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग में अजय कुमार व बालिका वर्ग में पूजा वर्मा, 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग में अमरनाथ वर्मा व बालिका वर्ग में प्रियंका यादव, ऊंची कूद प्रतियोगिता में बालक वर्ग में आलोक कुमार यादव व बालिका वर्ग में सविता वर्मा, लंबी कूद प्रतियोगिता में बालक वर्ग में आलोक कुमार यादव व बालिका वर्ग में सविता वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को माननीय ब्लॉक प्रमुख, माननीय जिला पंचायत सदस्य, एवं खंड विकास अधिकारी द्वारा पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरित किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी स्वाति सिंह के निर्देशन में संपन्न हुई।

यह भी पढ़ें : UPCL MD पर गैर इरादतन हत्या की FIR
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
