संवाददाता
बलरामपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में अभियान चलाकर दूध वा सरसों तेल के नमूने संग्रह किए गए। राजा जनरल स्टोर पर प्रो. जुनैद अंसारी नौशहरा निकट गन्ना दफ्तर से सरसों का नमूना संग्रह किया गया। 24 लीटर सरसों का तेल जब्त कर नष्ट कराया गया। रक्षाराम पहलवारा, राजेश कुमार सिविल लाइंस, सुरेन्द्र कुमार उतरौला रोड भगवती गंज व बोधे भगवतीगंज से दूध के नमूने संग्रह कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए। रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी लालमणि यादव, सत्यवीर सिंह, कमला रावत एवं बृजेश कुमार वर्मा शामिल रहे।
यह भी पढ़ें : विधानसभा चुनाव से पहले 51 हजार पदों पर शिक्षक भर्ती की तैयारी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
