Monday, March 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur news : कोरोना से हार गए सीओ तुलसीपुर

Balrampur news : कोरोना से हार गए सीओ तुलसीपुर

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। देवीपाटन मण्डल के बलरामपुर जिले में क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर के पद पर तैनात शिव प्रसाद का कोरोना संक्रमण के कारण आज देर रात उपचार के दौरान किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) लखनऊ में निधन हो गया। यह जानकारी देते हुए बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने बताया कि उनके निधन से बलरामपुर पुलिस ने एक बहुत ही मेहनती, व्यवहार कुशल, अनुशासित और लोकप्रिय पुलिस अधिकारी खो दिया है। उनका असामयिक निधन पुलिस विभाग के लिए एक अपूरणीय क्षति है। जनपद बलरामपुर में उनके उत्कृष्ट कार्यकाल की स्मृतियां सदैव याद की जाएंगी। ईश्वर इस कठिन समय में उनके परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। बताया जाता है कि पिछले दिनों वह कोरोना संक्रमित हो गए थे। इसके बाद उन्हें राजधानी के केजीएमयू में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular