संवाददाता
बलरामपुर। प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाईजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेन्ट ऑफ क्रॉप रेजीड्यू योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय कृषक जागरूकता गोष्ठी एवं कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद स्तरीय खरीफ गोष्ठी का आयोजन विकास भवन प्रांगण में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष कु. आरती तिवारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में कृषकों के खेतों में पराली को सड़ाने/जैविक उर्वरक में परिवर्तित करने हेतु अध्यक्षा जिला पंचायत द्वारा कृषकों से आह्वाहन करते हुये पराली न जलाने की शपथ दिलायी गयी। साथ ही प्रगतिशील कृषक अजय प्रताप पाण्डेय विकास खण्ड हर्रैया-सतघरवा आदि किसानों को निःशुल्क डिकम्पोजर का वितरण किया गया। जिला कृषि रक्षा अधिकारी द्वारा धान की फसल में लगने वाले रोग कीट प्रबन्धन की समुचित जानकारी दी गयी। उप कृषि निदेशक द्वारा कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में प्रतिनिधि अध्यक्ष जिला पंचायत बलरामपुर एंव प्रवीण सिंह प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख तुलसीपुर प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख हर्रैया-सतघरवा द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। इसके अतिरिक्त गोष्ठी में जनपद स्तरीय अधिकारी प्रभाकर सिंह उप कृषि निदेशक, आरपी राना जिला कृषि अधिकारी, इन्देशु गौतम जिला कृषि रक्षा अधिकारी, लाल बहादुर मौर्य जिला उद्यान अधिकारी, सूबेदार यादव उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी तुलसीपुर, सोम प्रकाश गुप्ता उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी, सुभाष चन्द्र भूमि संरक्षण अधिकारी, एके वर्मा क्षेत्रीय प्रबन्धक इफ्को, एके पाण्डेय कृषि वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र पचपेड़वा एवं जनपद के अग्रणी व प्रगतिशील कृषक मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं का हुआ सम्मान
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
