Saturday, March 21, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News: एडीएम ने किया नदी के कटान का निरीक्षण

Balrampur News: एडीएम ने किया नदी के कटान का निरीक्षण

संवाददाता

बलरामपुर। अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ल एवं अपर पुलिस अधीक्षक अरुण मिश्र द्वारा बलरामपुर सदर तहसील में राप्ती नदी के तट पर स्थित ग्राम कल्याणपुर मटहा पहुंचकर कटान एवं बाढ़ के प्रभाव का जायजा लिया गया। इस दौरान एडीएम द्वारा ग्रामीणों से वार्ता की गई। ग्रामीणों को प्रशासन द्वारा हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया। अपर जिलाधिकारी द्वारा बाढ़ खंड के अधिकारियों को कटान को रोकने हेतु कटान निरोधक कार्यों में तेजी लाए जाने का निर्देश दिया गया। क्षेत्रीय लेखपाल एवं कानूनगो को ग्राम में निरंतर निगरानी किए जाने का निर्देश दिया गया।

यह भी पढ़ें :  नव चयनित शिक्षिका का दिया गया नियुक्ति पत्र

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular