विधायक पल्टूराम ने किया एक्सपोर्ट कांक्लेव का शुभारंभ
संवाददाता
बलरामपुर। आजादी 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव बनाए जाने के क्रम में उद्योग विभाग द्वारा आज वाणिज्य उत्सव कार्यक्रम के तहत जनपद के उद्यमियों, निर्यातकों को प्रोत्साहित करने के लिए आदित्य होटल में एक दिवसीय एक्सपोर्ट कांक्लेव का आयोजन किया गया। एक्सपोर्ट कांक्लेव का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक पल्टूराम द्वारा फीता काटकर व दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उद्यमियों द्वारा जनपद के स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में 20 उद्यमियों द्वारा स्थानीय उत्पाद मसूर छाटी दाल, आटा, बेसन, सरसों तेल, बेकरी प्रोडक्ट, मधुर आटा, आचार, गुड़, खेला सोहन पपड़ी,घी आदि की प्रदर्शनी लगाई गई थी। एक्सपोर्ट कांक्लेव में निर्यातकों, उद्यमियों तथा उत्पादकों को निर्यात के तरीके, इसके लिए अहर्ता प्राप्त करने की प्रक्रिया, किन देशों में कौन सा उत्पाद निर्यात किया जा सकता है, विदेश के बाजार में पैठ बनाने के लिए उत्पादों में किस तरह से सुधार किए जा सकते हैं आदि विषयों की जानकारी विशेषज्ञों द्वारा दी गई।
यह भी पढ़ें : समारोह पूर्वक मनाया गया वाणिज्य उत्सव, उद्यमी व निर्यातकों का हुआ सम्मान
एक्सपोर्ट कॉन्क्लेव में सहायक उपायुक्त जीएसटी दानिश सिद्दीकी द्वारा उद्यमियों को निर्यात के लिए जीएसटी से जुड़ी आवश्यक जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि निर्यात को प्रोत्साहित किए जाने के लिए भारत सरकार द्वारा निर्यात किए जा रहे उत्पादों पर किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं लिया जाता। निर्यातकों पर लगने वाली आईजीएसटी भी लेटर आफ अंडरटेकिंग देने पर 1 हफ्ते के भीतर संबंधित विभाग द्वारा निर्यातक को वापस कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जनपद बलरामपुर में निर्यात की व्यापक संभावना है। बस जरूरत है उत्पादां की अच्छी तरह से प्रोसेसिंग, पैकेजिंग एवं ब्रांडिंग किया जाए। उन्होंने बताया कि जीएसटी विभाग में 5000 व्यापारियों का रजिस्ट्रेशन है। सभी व्यापारियों को अपने उत्पादों के निर्यात के लिए आगे आने की जरूरत है। निर्यात को बढ़ावा देने के लिए बैंकों द्वारा क्रेडिट उपलब्ध कराया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : शनिवार को धूमधाम से मनाएगा विश्व फार्मासिस्ट दिवस
इस अवसर पर विधायक ने उद्योग विभाग द्वारा संकलित पुस्तिका वाणिज्य शपथ का विमोचन किया। एक्सपोर्ट कांक्लेव में उपायुक्त उद्योग राजेश कुमार पांडेय, सहायक प्रबंधक उद्योग अखिलेश कुमार सिंह, भूपराज सिंह, परियोजना निदेशक अनिल कुमार सिंह, उपायुक्त एनआरएलएम सूबेदार सिंह, बृजेंद्र तिवारी, समाजसेवी तथा व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश पाहवा, ताराचंद अग्रवाल, संजय शर्मा घनश्याम मौर्य, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी राजीव सक्सेना, आईटीआई प्राचार्य लाल जी गुप्ता, आशीष भूषण कनिष्ठ सहायक उद्योग विभाग ओंकार नाथ, अनिल कुमार गुप्ता, आमिर अंसारी व अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी, व्यापारी गण जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : विधायक ने किया सड़क सुरक्षा सप्ताह का उद्घाटन
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
