Wednesday, March 18, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News: इंडियन बैंक ने स्थापना दिवस पर बांटे वस्त्र एवं खाद्य...

Balrampur News: इंडियन बैंक ने स्थापना दिवस पर बांटे वस्त्र एवं खाद्य पदार्थ

संवाददाता

बलरामपुर। जिले के अग्रणी बैंक (इंडियन बैंक) द्वारा अपने 115वें स्थापना दिवस के अवसर पर निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व निधि के योगदान से गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 30 पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों को अंचल कार्यालय के क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप मलिक द्वारा वस्त्र एवं खाद्य पदार्थ वितरित किया गया। इस अवसर पर अग्रणी बैंक प्रबंधक डा. एनआर बिश्नोई ने बताया कि हमारे बैंक द्वारा विभिन्न योजनाओं एवं अन्य सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत इस तरह के वितरण का आयोजन प्रति वर्ष किया जाता रहा है, जिसमें समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों को बैंक द्वारा आर्थिक सहयोग दिया जाता रहा है। इस वितरण के अवसर पर शशिकांत यादव, डिप्टी एलडीएम तौहीद कमर, एफएलसी राकेश पाण्डेय एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular