रोहित कुमार गुप्ता
उतरौला, बलरामपुर। स्थानीय तहसील में कार्यरत लेखपाल द्वारा दर्ज कराए गये अनुसूचित जाति उत्पीड़न अधिनियम, धमकी व गाली गलौज के आरोप में नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित लेखपाल संघ ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार स्वाति सिंह को देकर आरोपी के गिरफ्तारी की मांग की है। तीन दिन में मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। संघ के अध्यक्ष अभय चंद्र ने बताया कि पिपरा राम क्षेत्र के लेखपाल ब्रजेश कुमार ने तीन अप्रैल को पेड़रिया के ग्राम प्रधान मुश्ताक अहमद के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। तब से आज तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। आरोप लगाया कि वह पीड़ित लेखपाल व परिवारजनों को धमकी दे रहा है। ज्ञापन देने वालों में मंत्री मनोज यादव, अमरेश कुमार, अखिलेश वर्मा, अर्जुन प्रसाद, सुनील कुमार, मुहम्मद अकरम शामिल रहे।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
