Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News: आयुक्त ने इसलिए शिक्षकों को लगा दी लताड़!

Balrampur News: आयुक्त ने इसलिए शिक्षकों को लगा दी लताड़!

बांक भवानी का औचक निरीक्षण कर परखी सरकारी योजनाओं की हकीकत

रोहित कुमार गुप्त

उतरौला, बलरामपुर। देवीपाटन मण्डल के आयुक्त एसवीएस रंगाराव ने उतरौला तहसील क्षेत्र के बांक भवानी गांव में परिषदीय स्कूल के अध्यापकों व छात्रों को बिना मास्क के पाए जाने पर फटकार लगाई। गांव में जलजमाव व सफाई न होने की शिकायत पर प्रभारी बीडीओ व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नेहा बंधु तथा डीपीआरओ नीलेश सिंह को निर्देश दिया कि वृहद सफाई कराकर कीटनाशकों व चूने का छिड़काव कराएं। सीएमओ सुशील कुमार को ग्रामीणों को क्लोरीन की गोलियां देने व जरूरी दवाएं बांटने का भी आदेश दिया। तहसीलदार नरेंद्र राम को निर्देश दिया कि बाढ़ से खराब हुई फसल का आकलन कराकर रिपोर्ट शासन को भेजें। पोषाहार, खाद्यान्न व बाढ़ राहत किट के वितरण की भी जानकारी ग्रामीणों से ली। एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव, बीएसए डॉ. रामचंद्र, ब्लाक प्रमुख राकेश तिवारी, प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह समेत अनेक विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : प्रदेश कांग्रेस कमेटी में फेरबदल की तैयारी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular