रोहित कुमार गुप्त
उतरौला, बलरामपुर। पैंसठ वर्षीय महिला के पेट से दस किलोग्राम वजन का ट्यूमर निकालने में उतरौला के डॉक्टर को सफलता मिली है। डॉक्टरों की टीम को दो घंटे के ऑपरेशन के बाद ट्यूमर निकालने में कामयाबी मिली। ऑपरेशन के बाद महिला स्वस्थ है। आसाम रोड चौराहे पर एक निजी हॉस्पिटल में डाक्टर वाईपी गुप्त के नेतृत्व में डाक्टर अहमद खां, शबीना, नाजमा रिजवान व आमिर ने दो आपरेशन किया। बड़हरा भिटौरा निवासी जमीला खातून इलाज के लिए पिछले कई वर्षों से इलाज के लिए भटक रही थी। मुम्बई, पूना जैसे महानगरों में भी इलाज कराने के बाद भी दर्द से परेशान थी। उतरौला मे लाइफ केयर अस्पताल के डाक्टरों ने अत्याधुनिक तकनीक का प्रयोग करते हुए दस साल पुराने ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया जो कई अंगों और ऊतकों से जुड़ा हुआ था। निकाला गया ट्यूमर फुटबॉल के आकार का है। यह ऑपरेशन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
यह भी पढ़ें : शौच के लिए गई दलित बालिका गायब
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
