Thursday, February 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News: आत्महत्या करने जा रहे व्यक्ति को PRV कर्मियों ने बचाया

Balrampur News: आत्महत्या करने जा रहे व्यक्ति को PRV कर्मियों ने बचाया

संवाददाता

बलरामपुर। जिले के पीआरवी कर्मियों ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए सोमवार की देर रात एक व्यक्ति को आत्म हत्या करने से बचा लिया। पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने बताया कि सोमवार की रात 20.26 बजे कॉलर कन्हैया लाल ने सूचना दिया कि मैं तुलसीपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहा हूं तथा ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने जा रहा हूं। इस सूचना पर पीआरबी कर्मियों कमांडर धीरेन्द्र कुमार व होमगार्ड चालक अत्रि प्रसाद शुक्ला ने कॉलर से तत्काल बात कर उसे अपने बातों में उलझाए रखा और कुछ ही समय में तुलसीपुर रेलवे स्टेशन पर पहुँच गए। स्टेशन पर पहुंचकर देखा कि एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर खड़ा था। तभी गोरखपुर से लखनऊ जाने वाली डेमो पैसेंजर ट्रेन आती हुई दिखी। पुलिस वालों को देखकर वह व्यक्ति ट्रेन की दिशा में भागने लगा, जिसे पीआरबी कर्मियों ने दोनों तरफ से घेरकर पकड़ लिया। पकड़ने के कुछ ही सेकेंड पश्चात ट्रेन क्रॉस हुई। यदि कुछ सेकंड का और विलंब हो जाता तो एक बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती थी। आत्महत्या की कोशिश करने वाले शख्स को तुलसीपुर थाने पर लाया गया। आत्महत्या करने का प्रयास का कारण पूछने पर पत्नी एवं ससुराल वालों से विवाद को मुख्य कारण बताया। व्यक्ति के घर वालों को सूचित कर उनके हवाले कर दिया गया है। पीआरबी कर्मियों के बहादुरी और साहस के फलस्वरुप आत्महत्या करने की कोशिश करने वाले व्यक्ति को बचाया गया जिसकी प्रशंसा उच्चाधिकारियों एवं आम जनमानस द्वारा की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  जजों के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट मामले में पांच गिरफ्तार

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular