रोहित कुमार गुप्ता
उतरौला, बलरामपुर। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर नगर में 75 मीटर लम्बी तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमे उतरौला नगर के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा उतरौला के भारतीय विधालय इंटर कालेज, रामलीला मैदान से निकल कर नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए पुनः रामलीला मैदान पहुँची। नगर के लोगां ने यात्रा पर पुष्प वर्षा किया। हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने नगर में कई जगहों पर पुष्प वर्षा किया। रामलीला मैदान में भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। भारत माता की आरती पूजन हुआ। तत्पश्चात लोगो में मिष्ठान वितरण कर लोगों ने आजादी के 75वें अमृत महोत्सव की खुशी मनाई। इस मौके पर हिन्दू युवा वाहिनी तहसील प्रभारी दीपक चौधरी ,नगर अध्यक्ष सनी गुप्ता,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से अमित गुप्ता, सुरेश गुप्ता,पूर्व चेयरमैन अनूप चंद्र गुप्ता,जिलापंचायत सदस्य रामदयाल यादव,विधायक प्रतिनिधि शशांक वर्मा आदि हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
