Monday, March 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News : अब उतरौला उप डाकघर में भी बनेगा आधार कार्ड

Balrampur News : अब उतरौला उप डाकघर में भी बनेगा आधार कार्ड

रोहित कुमार गुप्ता

उतरौला, बलरामपुर। सांसद कीर्ति वर्धन सिंह के प्रयास से डाक अधीक्षक आईके शुक्ला ने उपडाकघर उतरौला में आधार कार्ड बनाने का आदेश दिया है। इससे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ गोण्डा के कार्यकारी अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि राष्ट्र का महत्व पूर्ण साक्ष्य आधार कार्ड सभी सरकारी कार्यों में बढ़ते जा रहे मांग को देखते हुए सांसद कीर्ति वर्धन सिंह ने संचार विभाग के मंत्री को पत्र लिखकर डाकघर उतरौला में आधार कार्ड बनाने की व्यवस्था करने की मांग की थी। सांसद के पत्र पर संचार मंत्री ने डाक अधीक्षक गोण्डा मंडल को उपडाकघर उतरौला में आधार कार्ड बनाने की व्यवस्था करने का आदेश दिया। इस पर डाक अधीक्षक ने उपडाकघर उतरौला में आधार कार्ड बनाने की व्यवस्था कर दी है। बताते चलें कि वैश्विक महामारी से डाकघर उतरौला में आधार कार्ड बनाने का काम संक्षिप्त रुप से हो रहा था। सांसद के प्रयास से डाकघर में आधार कार्ड बनाने का काम तेजी से शुरू हो गया। इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular