कार्यालयों में तालाबंदी कर बेमियादी हड़ताल का किया ऐलान
रोहित कुमार गुप्ता
उतरौला, बलरामपुर। पिछले सप्ताह की छह तारीख को अधिवक्ताओं व तहसीलदार के बीच गतिरोध समाप्त होने के बाद एक बार फिर शनिवार को अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस बार तहसीलदार, तहसीलदार कोर्ट के पेशकार व फौजदारी अहलमद के स्थानांतरण तक सभी राजस्व न्यायालयों व रजिस्ट्री बैनामा कार्य के अनिश्चित कालीन बहिष्कार की घोषणा की गई है। शनिवार को आक्रोशित अधिवक्ताओं ने तहसीलदार के कोर्ट समेत सभी कक्षों में तालाबंदी कराकर अपने आक्रोश का इजहार किया। बाद में अधिवक्ता संघ सभागार में अधिवक्ताओं ने आवश्यक बैठक आहूत कर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार विमर्श किया। यह जानकारी देते हुए अधिवक्ता संघ के महामंत्री अखिलेश सिंह ने बताया कि तहसील के लगभग सभी पटलों पर फैले भ्रष्टाचार, लंबे समय से तहसील में तैनात कर्मचारियों को हटाने व तहसीलदार का स्थानांतरण कराने के मुद्दे पर सभी अधिवक्ता एकमत रहे। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक भ्रष्ट अधिकारी व कर्मचारियों को यहां से हटाया नहीं जाता, तब तक तहसील के सभी राजस्व न्यायालयों का बहिष्कार जारी रहेगा। रजिस्ट्री बैनामा का काम भी बाधित रहेगा। आदेशों का उल्लंघन करने वाले अधिवक्ता के खिलाफ संघ निष्कासन की कार्रवाई करेगा। बैठक में अध्यक्ष प्रहलाद यादव, बेनीमाधव तिवारी, इजहारुल हसन, वैभव द्विवेदी, आलोक कुमार, अमित कुमार, महेंद्र पांडेय, खलील खां, धर्मराज यादव, निरंकार, अब्दुल मुईद सिद्दीकी समेत अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे। इस संबंध में तहसीलदार का पक्ष लेने के लिए मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला।
यह भी पढें : करोड़ों की फर्जी दवा खरीद में 3 CMO समेत सात पर मुकदमा
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
