Tuesday, February 24, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News: अज्ञात बीमारी से दो की मौत, छह से अधिक बीमार

Balrampur News: अज्ञात बीमारी से दो की मौत, छह से अधिक बीमार

संवाददाता

बलरामपुर। जिले के थाना महराजगंज तराई के कोहड़ौरा गांव में बुधवार को अज्ञात बीमारी से दो लोगों के मौत होने की सूचना मिली है। गांव में छह से अधिक लोग अज्ञात बीमारी की चपेट में बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने सीएचसी अधीक्षक तुलसीपुर को बीमारी से तंग लोगों को इलाज कराने के लिए स्वास्थ्य टीम भेजने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बीमारी कई दिनों से फैली है। थाना महराजगंज तराई के कोहड़ौरा के ग्राम प्रधान आनंद कुंवर ने बताया कि गांव की कुसमी (13) व कुंज (3) की अज्ञात बीमारी से मौत होने की सूचना सीएचसी तुलसीपुर को ग्रामीणों ने भेजी गई है। लल्लू, अभिषेक, शिवम, गोलू, सुनील, छोटू, कांती देवी सहित 6 से अधिक लोगों के अज्ञात बीमारी की चपेट में आने की सूचना दी गई। ग्रामीणों का आरोप है कि बीमारी कई दिनों से फैली है जिसकी सूचना नजदीक के स्वास्थ्य केन्द्र को दी गई लेकिन गांव में मरीजों का इलाज करने के लिए कोई भी नहीं आया। ग्रामीणों को निजी डाक्टरों से इलाज कराना पड़ा। समुचित इलाज न होने के कारण दो बच्चे जान गवां बैठे हैं। सीएचसी तुलसीपुर अधीक्षक डा. महेश गुप्ता ने बताया कि गांव में बीमारी की सूचना मिलते ही तत्काल स्वास्थ्य टीम भेजकर दवाओं का वितरण कराया गया है। पीएचसी महराजगंज प्रभारी डा. रत्नसेन वर्मा, फार्मासिस्ट एनके उपाध्याय व अजीत कुमार आदि ने दवाओं का वितरण करने के बाद ग्रामीणों को घरों के आस पास साफ सफाई रखने का सुझाव दिया। पानी को उबाल कर पीने की सलाह दी।

यह भी पढ़ें : झाड़ फूंक के चक्कर मे युवती की गई जान

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular