Saturday, April 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News : अंतरराज्यीय महिला चोर गैंग की तीन सदस्य गिरफ्तार

Balrampur News : अंतरराज्यीय महिला चोर गैंग की तीन सदस्य गिरफ्तार

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। देवीपाटन मण्डल के बलरामपुर जिले की पुलिस ने बैंकों में रेकी कर ग्राहकों के रुपयों को लूटने व शादियों में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय महिला चोर गैंग की तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से फर्जी आधार व एटीएम कार्ड बरामद किया है। गिरफ्तार महिलाएं मध्यप्रदेश के रामगढ़ जिले के थाना बोड़ा, ग्राम कड़ियासांसी की रहने वाली हैं। पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे की अगुवाई में पुलिस टीम ने बैंक चेकिंग के दौरान भगवती गंज स्थित भारतीय स्टेट बैंक के पास से तीन महिलाओं को संदिग्ध अवस्था में देखकर पूछताछ किया। महिला आरक्षियों द्वारा उनकी तलाशी के दौरान उनके पास से एटीएम कार्ड व विभिन्न पतों के आधार कार्ड मिले। पकड़ी गई महिलाओं ने अपना नाम फरीता सांसी पत्नी बसंत सांसी सिसौदिया निवासी ग्राम कड़ियासांसी थाना बोड़ा जिला राजगढ़ मध्यप्रदेश, करिश्मा पुत्री रमेश सांसी सिसौदिया निवासी ग्राम गुलखेड़ी थाना बोड़ा जिला राजगढ़ व चंदा सांसी पत्नी गौतम सांसी निवासी ग्राम गुलखेड़ी सांसी थाना बोड़ा जिला राजगढ़ मध्यप्रदेश का निवासी होना बताया। एसपी ने बताया कि महिलाओं के पास से तीन एटीएम कार्ड, 10 फर्जी आधार कार्ड, एक निर्वाचन कार्ड व एक मोबाइल बरामद किया गया है। पूछताछ में इन महिलाओं ने बताया कि हमारे वहां के अन्य बहुत लोग पूरे भारत में घूम-घूम कर बैंकों को रेकी करके वहां से पैसा लेकर निकलने वाले ग्राहकों को धोखा देकर या उन्हें झांसा देकर या पैसा छीनकर भाग जाते हैं। हम लोग शादी विवाह में अपने छोटे बच्चों से रेकी कराकर जेवरात की चोरी करा लेते हैं तथा जेवरातों की दुकानां पर जाकर हम लोग धोखा देकर जेवरात की चोरी कर लेते हैं तथा एटीएम बदलकर भी रुपया निकालकर चोरी कर लेते हैं। गिरफ्तार तीनों महिला चोरों के विरुद्ध स्थानीय थाने पर भादवि की धारा 419, 420, 467, 468, 471 व 401 के तहत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में अपराध प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार यादव, उप निरीक्षक सै. खादिम सज्जाद, मुख्य आरक्षी शशि कुमार व आरक्षी गण विशाल कुमार, शानू सिंह व सुनैना सिंह चौहान शामिल रहीं।

Balrampur News : अंतरराज्यीय महिला चोर गैंग की तीन सदस्य गिरफ्तार

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular