संवाददाता
बलरामपुर। जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने बताया कि 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जायेगा। सरकार कृषकों की आय बढ़ाने व उनके सतत् कल्याण के लिये संकल्पित है। इस संकल्प की पूर्ति के लिये समस्त विकास खण्डों व कृषि विज्ञान केंद्र में कृषि मेला, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा। इन कार्यक्रमों का संयोजन कृषि विभाग द्वारा किया जायेगा। इसमें सहकारिता, पशुपालन, उद्यान, दुग्ध विकास गन्ना विभाग, मत्स्य विभाग आदि विभागों से सम्बन्धित अधिकारी भी प्रतिभाग करेगें। कृषि विभाग द्वारा प्रत्येक विकास खण्ड में 500 किसानो को प्रतिभाग कराया जायेगा, जिसमें उद्यान एवं पशुपालन से 50-50 कृषक भी प्रतिभाग करेंगे। गोष्ठी का कार्यक्रम पूर्वान्ह 10ः30 बजे से पूर्वान्ह 11ः45 बजे तक सम्पन्न होगा, जिसमें प्रदेश में क्रियान्वित की जा रही योजनाओं तथा सरकार की उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी जायेगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा दोपहर 12 बजे से कृषकों को ऑनलाइन सम्बोधित भी किया जायेगा। प्रधानमंत्री के उद्बोधन के सजीव प्रसारण हेतु गोष्ठी में समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी द्वारा सुनिश्चित की जायेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विकास खंडवार नोडल अधिकारी व पर्यवेक्षीय अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। नोडल अधिकारी व पर्यवेक्षीय अधिकारी कार्यक्रम का सफल अयोजन हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
यह भी पढ़ें : लाखों का सामान ले गए चोर, अधेड़ को मारी गोली
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
