Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News:सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनी शिकायतकर्ताओं की शिकायतें

Balrampur News:सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनी शिकायतकर्ताओं की शिकायतें

संबंधित अधिकारियों को दिया तत्काल शिकायतों का निस्तारण किए जाने का निर्देश

संवाददाता

बलरामपुर। जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति की अध्यक्षता में तहसील उतरौला में जनपद स्तरीय संपूर्ण समाधान का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी द्वारा आए हुए शिकायत कर्ताओं की शिकायतें सुनी गई व शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा नाली, चकरोट, अवैध कब्जा, आदि की शिकायतों पर उपजिलाधिकारी व तहसीलदार को पुलिस व राजस्व की टीम बनाकर संबंधित ग्राम में मौके पर जाकर विवाद का निस्तारण कराए जाने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा समस्त संबंधित विभागों के अधिकारियों को विभिन योजनाओं के तहत पात्रों को योजना का लाभ दिए जाने का निर्देश दिया गया। संपूर्ण समाधान दिवस तहसील उतरौला में अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्र, उप जिलाधिकारी उतरौला डॉ नागेंद्र नाथ यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विजय बहादुर सिंह, तहसीलदार रोहित कुमार मौर्य, परियोजना निदेशक डीआरडीए अनिल कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद, उतरौला तहसील के समस्त थानों के थानाध्यक्ष,नायब तहसीलदार उतरौला व अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
तहसील उतरौला में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 150 शिकायतें प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 15 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया बाकी शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों का संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा तीन दिवस के भीतर जांच कराते हुए शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। तहसील तुलसीपुर में अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील तुलसीपुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 56 शिकायतें प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 06 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया बाकी शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों का संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा तीन दिवस के भीतर जांच कराते हुए शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। तहसील तुलसीपुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी तुलसीपुर विनोद कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर उदय राज सिंह, तहसीलदार तुलसीपुर व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular