जिलाधिकारी ने किया कंट्रोल रूम शिकायत पंजिका का निरीक्षण
संवाददाता
बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन कार्यों में लगे प्रभारी अधिकारियों, उपजिलाधिकारियों की बैठक जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के प्रत्याशियों से अद्ेयता प्रमाण-पत्र के नाम पर वसूली की शिकायतों पर नाराजगी जताते हुए समस्त खंड विकास अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा गया कि यदि इस प्रकार की शिकायत दोबारा मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा यातायात व्यवस्था, मतदान कार्मिक प्रशिक्षण व्यवस्था, मतपत्र व्यवस्था, लेखन सामग्री पत्र एवं मतपेटी व्यवस्था, प्रेक्षक व्यवस्था, कंट्रोल रूम व्यवस्था, पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 प्राप्त शिकायतों के निस्तारण का कार्य, मतदाता सूची की कार्यकारी प्रतियां तैयार करना, टेंट व्यवस्था, निर्वाचन आय/व्यय व चिकित्सा व्यवस्था, रूट चार्ट व्यवस्था, वीडियोग्राफी, संचार व्यवस्था हेतु लगे प्रभारी अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए कार्य किए जाने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त प्रभारी अधिकारी राज्य निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का ध्यानपूर्वक अध्ययन कर लें, किसी विषय पर संशय होने पर उच्चाधिकारी से बात करके आशंका या संसय का निवारण कर लें, चुनाव के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही या गलती क्षम्य नहीं होगी। जिलाधिकारी द्वारा समस्त उपजिलाधिकारी को संबंधित खंड विकास अधिकारी के साथ बैठकर रूटचार्ट फाइनल कर लिए जाने तथा रूट चार्ट में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर सुधार किए जाने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव के दौरान पोलिंग पार्टियों की रवानगी हेतु गाड़ियों की डिमांड खंड विकास अधिकारी दे दे जिससे कि एआरटीओ द्वारा डिमांड के अनुसार गाड़ियां उपलब्ध कराई जा सके। जिलाधिकारी द्वारा प्रभारी अधिकारी वीडियोग्राफी को अतिसंवेदनशील, संवेदनशील मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था पूर्ण कर लिए जाने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा चुनाव के दौरान आने वाली शिकायतों हेतु बने कंट्रोल रूम शिकायत पंजिका का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा कंट्रोल रूम प्रभारी को शिकायत पंजिका को मेनटेन किए जाने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा शिकायत के निस्तारण उपरांत शिकायतकर्ता को सूचित किए जाने का निर्देश दिया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी रिया केजरीवाल, अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ल, उपजिलाधिकारी बलरामपुर सदर अरुण कुमार गौड़, उप जिलाधिकारी तुलसीपुर विनोद कुमार, उप जिलाधिकारी उतरौला नागेन्द्र नाथ यादव, अपर उपजिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी गिरीश चंद पाठक, एआरटीओ, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : अब बदली व्यवस्था से संचालित होंगे दीवानी न्यायालय
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
