Thursday, February 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News:सपा ने प्रदर्शन कर भेजा ज्ञापन

Balrampur News:सपा ने प्रदर्शन कर भेजा ज्ञापन

रोहित कुमार गुप्त

उतरौला बलरामपुर। गुरुवार को महंगाई पर रोक लगाने, बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने, पत्रकारों पर हो रहे हमले बंद करने, कृषि उपज के न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देने, सपा सांसद आजम खां व उनके परिवार के लोगों का उत्पीड़न रोकने समेत अन्य मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उतरौला पूर्व विधायक अनवर महमूद खां के नेतृत्व में उतरौला एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव को ज्ञापन दिया। धरना-प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। सर्किल के सभी थानों की फोर्स, अग्निशमन दस्ता, आंसू गैस दस्ता व पीएसी के जवान पूरे कार्यक्रम के दौरान मुस्तैद रहे। एसडीएम ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने, कृषि यंत्रों, उर्वरकों व कीटनाशकों के बढ़ते मूल्यों पर रोक लगाने, जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत चुनाव में हुई व्यापक धांधली की जांच कराने, भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांगें शामिल हैं। डॉ. एहसान खां, पूर्व ब्लॉक प्रमुख लकी खां, एजाज मलिक, महेश यादव, बहलोल नियाजी, रघुनाथ सिंह, अतीक अहमद खां, राम सुमिरन मौर्य, सुरेश यादव, हाजी शमीम, अबरार अहमद, मुहम्मद हनीफ,नरसिंह पाल यादव, मनोज यादव, मोहसिन इदरीस, मुहम्मद शरीफ समेत सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : 26 जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी बदले

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular