संवाददाता
बलरामपुर। अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में जिला कार्यबल (डीटीएफ) बालश्रम की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी। बैठक में विभिन्न एजेण्डा बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा करने के पश्चात् आगे की बैठक में जनप्रतिनिधियों को शामिल करने का आदेश दिया गया। पूर्व बैठक में जिन बिन्दुआें पर कार्य नहीं किया गया था, उस पर अपर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की तथा पूरे कार्यबल को अगली बैठक में सभी बिन्दुओं पर कार्य करने का निर्देश दिया।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी उतरौला भूपेन्द्र मिश्रा ने बताया कि उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा श्रमिकों के पंजीयन एवं नवीनीकरण की निःशुल्क सुविधा 31 मार्च, 2021 तक बढ़ा दी है। सुविधा निःशुल्क होने पर किसी भी श्रमिक को कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। सभी निर्माण श्रमिक अपने नजदीकी जनसेवा केन्द्र पर अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक, एक फोटो तथा स्वघोषणा पत्र देकर अपना पंजीकरण करवाकर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठा सकते है। जनसेवा केन्द्रों को केवल 150 प्रोसेसिंग शुल्क देना है, अगर इससे ज्यादा शुल्क की मांग उनके द्वारा की जाए तो इसकी शिकायत जिलाधिकारी कार्यालय, उप श्रमायुक्त कार्यालय, श्रम प्रवर्तन अधिकारी कार्यालय या जिला समन्वयक जनसेवा केन्द्र अथवा बोर्ड के टोल-फ्री नम्बर पर करें। बैठक में एडिशनल सीएमओ डा. एके सिंघल, बीएसए रामचन्द्र, श्रम प्रवर्तन अधिकारी उतरौला, श्रम प्रवर्तन अधिकारी बलरामपुर, टीआरपी नया सवेरा मनोज तिवारी, यूनीसेफ, जिला प्रोबेशन अधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : गधे की लीद से बन रहा था नकली मसाला, फैक्ट्री सील
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
