Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News:लॉकडाउन के दूसरे दिन भी सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा

Balrampur News:लॉकडाउन के दूसरे दिन भी सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा

संवाददाता

बलरामपुर। दूसरे दिन रविवार को लॉकडाउन के दौरान सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जिला प्रशासन की अपील को ध्यान में रखते हुए लोग घरों से नहीं निकले। फल, सब्जी, दूध और मेडिकल की दुकानों को छोड़कर सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रहे। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने भ्रमण कर लॉकडाउन का जायजा लिया। कोरोना संक्रमण के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुए रविवार को भी पूर्ण रूप से लॉकडाउन रहा। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए जिलाधिकारी श्रुति ने सख्त निर्देश जारी किए थे। जरूरी वाहन ही सड़कों पर चल रहे थे। निर्वाचन व चिकित्सीय सेवाओं में लगे कर्मी अपनी ड्यूटी पर थे। नगर में सब्जी, फल व मेडिकल स्टोर की दुकानें खुली रही। कहीं पर भी भीड़ देखने को नहीं मिली। लोगों ने खुद से भी सतर्कता बरती। बेवजह लोगों ने घरों से निकलने में परहेज किया। जहां पर भी लोग बेवजह इधर-उधर घूमते हुए देखे गए, उन्हें पुलिस ने सख्त चेतावनी देकर वापस कर दिया। जरूरी काम से घर से बाहर निकलने वाले लोग मास्क लगाकर ही निकले। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में भी लॉकडाउन का असर देखा गया। तुलसीपुर, गैसड़ी, पचपेड़वा, हर्रैया, महराजगंज, उतरौला, सादुल्लाहनगर, श्रीदत्तगंज, गैंड़ास बुजुर्ग तथा रेहराबाजार आदि क्षेत्रों में भी पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular