Wednesday, January 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News:महिला दिवस पर आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम

Balrampur News:महिला दिवस पर आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम

बेहतरीन कार्य करने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को विधायक व डीएम ने किया सम्मानित

संवाददाता

बलरामपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद में विभिन्न विभागों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर एमएलके पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल, जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति, पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल, मुख्य विकास अधिकारी रिया केजरीवाल, अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि समेत छात्र-छात्राओं, महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा लखनऊ में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। साथ ही मुख्यमंत्री के संवाद को सुना गया। इस अवसर पर स्कूली छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्राओं द्वारा घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, लैंगिक असमानता, बाल विवाह आदि सामाजिक बुराइयों को खत्म करने पर नाटक प्रस्तुत किया गया। स्कूली छात्राओं द्वारा ताइकांडो का प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा मिशन शक्ति अभियान का शुभारंभ बलरामपुर की धरती से किया गया। महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़कर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाएं पुरुषों के बराबर नहीं बल्कि पुरुषों से एक कदम आगे हैं एवं जिस घर में नारी शक्ति का सम्मान होता है उस घर में ईश्वर का वास होता है। वर्तमान सरकार द्वारा महिलाओं के स्वावलंबन, सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं सम्मान हेतु लगातार कार्य किया जा रहा है एवं योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस अवसर पर विधायक, जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इसमें राजस्व विभाग में लेखपाल प्रिया मौर्या, स्वयं सहायता समूह की संजना शुक्ला लक्ष्मी, रतना मिश्रा, अंजू, साधवी, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. ज्योति, डॉ रश्मि, डॉ. रेनू सिंह, एएनएम नीलम तिवारी, आशा शिल्पी गुप्ता, बाल विकास परियोजना अधिकारी रेनू जायसवाल, गरिमा श्रीवास्तव, प्रबंधक सेंट जेवियर्स हाईस्कूल श्रीमती सुजाता आनंद, एमडीके इंटर कॉलेज की सहायक अध्यापिका श्रीमती प्रगति श्रीवास्तव, छात्रा सीएमएस कुमारी चेष्ठा त्रिपाठी, छात्रा मॉडर्न इंटर कॉलेज अर्चिता गुप्ता, परिवार परामर्श केंद्र काउंसलर वंदना मिश्रा, तनवीर जहां, महिला किसान संगीता, विमला, सुशीला, महिला आरक्षी शीला, आंगनबाड़ी कार्यकत्री लक्ष्मी शर्मा, ग्रामीण बौद्ध संस्थान की रेखा मौर्या, यूनिसेफ की जिला समन्वयक शिखा श्रीवास्तव, प्रबंधक अंबिक फाउंडेशन सुधा बौध, यूनिसेफ की बबली जायसवाल, पानी संस्थान की सुधा वर्मा को सम्मानित किया गया।

Balrampur News:महिला दिवस पर आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम

एमएलके पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी विजय बहादुर सिंह, उपजिलाधिकारी सदर अरुण कुमार गौड़, तहसीलदार शेख आलमगीर, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद, अपर सीएमओ डॉ एके सिंघल, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक चंदन पांडे, नायब तहसीलदार अंकुर यादव, महिलाएं बालिकाएं एवं अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद के समस्त तहसीलों में राजस्व विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं को आवासीय पट्टा प्रमाण पत्र का वितरण, सर्वश्रेष्ठ महिला कर्मचारियों और महिला लेखपालों को सम्मानित किया गया एवं महिला सशक्तिकरण की शपथ दिलाई गई।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

Balrampur News:महिला दिवस पर आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम

क्या आप श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सदस्य बनना चाहते हैं?

मित्रों, सादर नमस्कार!
जैसा कि आप अवगत हैं कि इन दिनों देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स से सम्बद्ध जिला इकाई गोण्डा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रचलित है। पत्रकारों के इस विशिष्ट समूह को मुख्यालय के लगभग सभी वरिष्ठ पत्रकारों का समर्थन व सहयोग प्राप्त है। संगठन की प्रदेश इकाई द्वारा जानकी शरण द्विवेदी (9452137310) के संयोजन में एक संयोजक मण्डल का गठन किया गया है, जिसमें उमा नाथ तिवारी (7398483009) व राज कुमार सिंह (8318482987) शामिल हैं। सदस्यता अभियान शुरू है। यूनियन के अनेक वरिष्ठ साथियों के पास संगठन का फार्म उपलब्ध है। जिन पत्रकार मित्रों को हमारे संगठन की सदस्यता लेनी है, वे सदस्यता फार्म को पूर्ण रूप से भरकर पासपोर्ट आकार की एक फोटो, आधार कार्ड व बैंक पासबुक की फोटो कापी के साथ 400 रुपए जमा करके सदस्य बन सकते हैं। होली से पूर्व नई कार्यसमिति के गठन का प्रयास है। शर्त यह है कि इच्छुक व्यक्ति किसी समाचार पत्र, चैनल अथवा पोर्टल से सक्रिय रूप से जुड़ा हो। हम आपको यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि भावी संगठन पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ने और उन्हें सम्मान दिलाने में सफल होगा। यहां यह बता देना समीचीन होगा कि हमारे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी मल्लिकार्जुनैया जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी जी तथा राष्ट्रीय महासचिव परमानंद पाण्डेय जी हैं। मल्लिकार्जुनैया जी का कन्नड़ पत्रकारिता में बड़ा नाम है। वह कनार्टक राज्य से हैं। हेमंत जी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और सम्प्रति राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हैं। परमांनद जी देश की राजधानी दिल्ली के निवासी तथा उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं, जो हमेशा न्यायालय में पत्रकार हितों की लड़ाई लड़ते रहते हैं।

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular