Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News:मंडलायुक्त ने किया गन्ना क्रय केंद्र का निरीक्षण, किसानों से की...

Balrampur News:मंडलायुक्त ने किया गन्ना क्रय केंद्र का निरीक्षण, किसानों से की बातचीत

सीएचसी उतरौला, धान क्रय केंद्र व गो संरक्षण केंद्र का भी जाना हाल

संवाददाता

बलरामपुर। शासन द्वारा जिले के नामित नोडल अधिकारी व मंडलायुक्त एसवीएस रंगाराव ने मंगलवार को तहसील उतरौला में बजाज चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र महदेइया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला, गौ संरक्षण केंद्र, धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। बजाज चीनी मिल उतरौला के गन्ना क्रय केंद्र महदेइया के निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त द्वारा उपस्थित किसानों से बातचीत की गई। आयुक्त द्वारा किसानों से मोबाइल पर भेजे जा रहे एसएमएस व पर्ची मिलने के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। किसानों ने पिछले साल का गन्ना मूल्य भुगतान न मिलने की बात कही। मंडलायुक्त द्वारा गन्ने की तौल की प्रक्रिया का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इसके बाद मंडलायुक्त द्वारा खाद विभाग द्वारा संचालित धान क्रय केंद्र उतरौला का निरीक्षण किया गया। वहां पर मौजूद डिप्टी आरएमओ ने बताया कि इस केंद्र पर अब तक 94 किसानों से कुल 2438 कुंटल धान खरीद की जा चुकी है। मंडलायुक्त द्वारा टोकन रजिस्टर व अन्य अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। मंडलायुक्त द्वारा धान विक्रय करने आए किसानों से बातचीत की गई कि उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या तो नहीं हो रही है। मंडलायुक्त द्वारा डिप्टी आरएमओ को धान विक्रय करने आए किसानों को तत्काल टोकन देकर धान खरीद किए जाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि धान क्रय केंद्र पर आने वाले सभी कृषकों का धान क्रय किया जाए। कोई भी किसान धान विक्रय करने से वंचित न रहे। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तत्पश्चात मंडलायुक्त द्वारा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मंडलायुक्त ने मरीजों से हालचाल लिया तथा मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। मंडलायुक्त ने आइसोलेशन वार्ड व कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण हेतु कोल्ड चेन का निरीक्षण किया। उन्होंने गौ संरक्षण केंद्र गरीब नगर का निरीक्षण किया गया। नोडल अधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को गोवंश को ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था एवं उनके खान-पान पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिये। नोडल अधिकारी द्वारा समस्त संरक्षित गोवंश का टीकाकरण व ईयर टैगिंग कराए जाने का निर्देश दिया गया। आयुक्त द्वारा उप जिलाधिकारी उतरौला को नवीन गो संरक्षण केंद्र हेतु प्रस्ताव शासन को भेजने का निर्देश दिया गया। इस दौरान उप जिलाधिकारी उतरौला अरुण कुमार गौड़, अपर सीएमओ डॉ एके सिंघल, सीओ उतरौला, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढें : पंचायत चुनाव : अब भी बन सकते हैं मतदाता, जानिए क्या है नियम

Balrampur News:मंडलायुक्त ने किया गन्ना क्रय केंद्र का निरीक्षण, किसानों से की बातचीत
आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular