संवाददाता
बलरामपुर। अपर पुलिस अधीक्षक अरविन्द मिश्र की अध्यक्षता में जनपद के सभी बैंक प्रबंधक एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में चर्च की गई। सभी बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिया गया कि बैंक की सुरक्षा व्यवस्था में लगे सुरक्षा गार्डों को समय-समय पर आवश्यक दिशा निर्देश देते रहें। जनपदीय पुलिस द्वारा भी सभी बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था हेतु प्रतिदिन पुलिस बल उपलब्ध करवाया जा रहा है। बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरे तथा इंट्रूडर अलार्म जो खराब पड़े हुए हैं, इसको ठीक करवाने हेतु को निर्देशित किया गया। जहां भी सीसीटीवी कैमरे, इन्ट्रूडर अलार्म, फायर अलार्म नहीं लगे हुए हैं, वहां लगवाने हेतु भी निर्देश दिया गया। बैक प्रबन्धकों एवं पुलिस का वाट्स एप्प ग्रुप बनाया गया जिससे सुरक्षा व्यवस्था हेतु किसी भी समस्या/शिकायत की जानकारी देने में सुविधा हो। इस दौरान सभी क्षेत्राधिकारी गण, सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक के अतिरिक्त अन्य पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के होटल पर छापा, सात गिरफ्तार
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
