रोहित कुमार गुप्ता
उतरौला बलरामपुर। आदर्श नगर पालिका परिषद उतरौला के प्रमुख चौराहे का हाल बदहाल है। नगर में घुसते ही प्रमुख चौराहा शमाया प्रसाद मुखर्जी की वर्षों से टूटी दीवाले इसकी बदहाली का बयान करती है। शासन द्बारा नगर पालिका परिषद उतरौला को आदर्श नगर पालिका घोषित कर रखा है। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मोहम्मद इदरीस खान की मौत के बाद इसके प्रशासक अपर जिलाधिकारी बनाते गए। अपर जिलाधिकारी के प्रशासक बनने पर उतरौला वासियों को व्यवस्था में सुधार की आस जगी थी, लेकिन यहां की व्यवस्था निरन्तर बिगड़ती जा रही है। नगर में घुसते ही श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहा प्रमुख चौराहा होने के बाद इसकी टूटी दिवालो की मरम्मत नपाप नहीं करवा सका। इससे उतरौला आने वाले लोगों के सामने इसकी बदहाली स्वयं बयां करती है। प्रमुख चौराहा होने पर विभिन्न राजनीतिक दल यहां पर प्रर्दशन करते हैं और पुलिस बूथ होने से अधिकारी यहां बैठते रहते हैं लेकिन इसकी बदहाली दूर करने का किसी ने प्रयास नहीं किया।
यह भी पढें : रोहित ने अभिषेक संग रची थी अपहरण की साजिश
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
