रोहित कुमार गुप्ता
उतरौला, बलरामपुर। बार एसोसिएशन उतरौला के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर प्रहलाद यादव, उपाध्यक्ष पद पर रघुवंश सिंह व महामंत्री पद पर अखिलेश सिंह विजयी घोषित किए गए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी रमेश दत्त चौबे ने बताया कि अध्यक्ष पद के सीधे मुकाबले में प्रहलाद यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बीरेंद्र सिन्हा को एक मत से हराया। प्रहलाद यादव को 94 मत व बीरेंद्र सिन्हा को को 93 मत मिले। इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए रघुवंश सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मुस्तफा हुसेन को 40 मतों से हराया। इसमें रघुवंश सिंह को 114 व मुस्तफा हुसेन को 74 मत मिले। इसी तरह महामंत्री पद के चतुर्कोणीय मुकाबले में अखिलेश सिंह को 70 ,प्रेम चंद सोनी को 48, अभिमन्यु कुमार जायसवाल को 41 व ओम प्रकाश श्रीवास्तव को 21 मत मिले।


