डीएम ने की कर-करेत्तर व लंबित वादों की समीक्षा
संवाददाता
बलरामपुर। जिलाधिकारी/कलेक्टर श्रीमती श्रुति की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर, राजस्व न्यायालयों में लंबित मुकदमों, वादों के निस्तारण, देय वसूली, ई-गवर्नेंस की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में राजस्व प्राप्त करने वाले विभाग के अधिकारियों डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर,अधिशासी अभियंता विद्युत, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, एआईजी स्टांप, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, सचिव मंडी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, जिला बाट माप अधिकारी को शासन द्वारा दिए गए लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूल किए जाने तथा राजस्व वसूली कार्य में तेजी लाए जाने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रवर्तन कार्य में तेजी लाए जाने का निर्देश दिया गया, कहा कि प्रवर्तन कार्य में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। नगर निकायों में लंबित ऑडिट आपत्तियों का शत-प्रतिशत निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया गया। बैठक में राजस्व न्यायालयों में लंबित मुकदमों व वादों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, चकबंदी अधिकारी को उनके न्यायालयों में लंबित पांच वर्ष से अधिक मुकदमों का प्राथमिकता के साथ शत-प्रतिशत निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया गया। सभी उप जिलाधिकारियों को अपने तहसील के 10 बड़े बकायेदारों को चिन्हित कर वसूली कार्य किए जाने का निर्देश दिया गया। चकबंदी अधिकारी को गांव में चल रहे चकबंदी कार्य में तेजी लाए जाने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा सभी उपजिलाधिकारियों को वरासत कार्य नियमित रूप से प्राथमिकता के साथ किए जाने का निर्देश दिया गया, कहा कि कोई भी वरासत का प्रकरण लंबित ना रहे। अवैध भूमि कब्जा के विरुद्ध अभियान चलाए जाने व सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले भू माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किए जाने का निर्देश दिया गया। सभी उप जिलाधिकारियों को नियमित रूप से कानूनगो व लेखपालों के साथ बैठक किए जाने का निर्देश दिया गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ल, सहायक कलेक्टर नेहा बंधु, उप जिलाधिकारी उतरौला डॉ नागेंद्र नाथ यादव, उप जिलाधिकारी बलरामपुर सदर अरुण कुमार गौड, उप जिलाधिकारी तुलसीपुर विनोद कुमार सिंह, अपर उपजिलाधिकारी अपूर्व भारत, जिला आबकारी अधिकारी राजेश त्रिपाठी व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : पिघलते ग्लेशियर और जलवायु परिवर्तन की मार कर रही है तीसरे पोल पर वार
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
