Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News:पंचायत चुनाव में तीन पूर्व विधायकों की प्रतिष्ठा दांव पर

Balrampur News:पंचायत चुनाव में तीन पूर्व विधायकों की प्रतिष्ठा दांव पर

रोहित कुमार गुप्ता

बलरामपुर। सोमवार को जिले में होने जा रहे पंचायत चुनाव में तीन पूर्व विधायकों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। तीनों विधायकों के बेटे पंचायत चुनाव मैदान में हैं। उतरौला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अनवर महमूद खां ने अपने बेटे को जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव मैदान में उतारा है। इसी तरह पूर्व विधायक उबैदुर्हमान के बेटा जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव मैदान में हैं। पूर्व विधायक समीउल्लाह खां के बेटा मुजीबुल्लाह खां ग्राम पंचायत कपौवा शेरपुर से ग्राम प्रधान पद के लिए चुनाव मैदान में हैं। मुजीबुल्लाह खां पिछले कार्यकाल में ग्राम प्रधान पद पर निर्वाचित हुए थे। इस बार भी ग्राम प्रधान पद से चुनाव मैदान में हैं। तीनों पूर्व विधायक के बेटे अपने-अपने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का हवाला देकर मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए जुटे हैं। पूर्व विधायक अनवर महमूद खां ने अपने बेटे के चुनाव का कमान संभाल रखा है। वहीं पूर्व विधायक उबैदुर्हमान के बेटे के चुनाव की कमान उनके परिवार के लोगों ने संभाल रखी है। पूर्व विधायक समीउल्लाह खां अपने बेटे को फिर ग्राम प्रधान बनाना चाहते हैं। इस तरह तीनों पूर्व विधायक के बेटे अपनी राजनीतिक समीकरण से चुनाव जीतने में जुटे हैं।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular