रोहित कुमार गुप्ता
उतरौला, बलरामपुर। पंचायत चुनाव में अति संवेदनशील व संवेदनशील बूथों को चिन्हित करने के लिए एसडीएम उतरौला की अध्यक्षता में समस्त थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों, राजस्व निरीक्षक व लेखपालों की बैठक तहसील सभागार में सम्पन्न हुई। इसमें सीओ उतरौला राधा रमण सिंह, अपर तहसीलदार, कोतवाल सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे। एसडीएम ने पुलिस अधिकारियों व राजस्व अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव सकुशल संपन्न कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसके लिए अभी से विभागीय अधिकारी तैयारी शुरू कर दें। संवेदनशील मतदान केन्द्र को चिन्हित कर अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखे। सीओ राधा रमण सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव में सबसे अधिक प्रतिस्पर्धा लोगों के बीच होती है। इसमें सबसे अधिक प्रतिस्पर्धा प्रत्याशियों व उनके समर्थकों के बीच होती है। ऐसे तत्वों पर सभी को नजर रखनी हौगी। शासन के निर्देश के अनुरूप थाना प्रभारी से लेकर चौकीदार को सतर्क रहना होगा। बैठक में असलहो के लाइसेंस, राजनीतिक दलों व पूर्व जनप्रतिनिधियों की गतिविधियों पर ध्यान रखना होगा। बैठक में प्रभारियों से उनके विचारों को लेकर विभिन्न विन्दुओ पर चर्चा की गई।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
