Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News:पंचायत चुनाव के लिए 2524 पोलिंग पार्टियां रवाना

Balrampur News:पंचायत चुनाव के लिए 2524 पोलिंग पार्टियां रवाना

करीब 11 हजार कर्मियों की लगी है ड्यूटी, सोमवार को होगा मतदान

संवाददाता

बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने के लिए विकास खण्ड मुख्यालयों से 2524 पोलिंग पार्टियां रविवार को रवाना हो गईं। चुनाव में करीब 11 हजार कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। 30 प्रतिशत कर्मियों को रिजर्व रखा गया है। सोमवार को 15628 जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्यों के भाग्य का फैसला मतदान पेटी में बंद होना है। चुनाव ड्यूटी वितरण के दौरान कोविड नियमों के पालन की अनदेखी की गई। ड्यूटी वितरण स्थलों पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। एक तरफ कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कराने वाला जिला प्रशासन खुद ही जब नियम-कानून भूल जाए तो हालत क्या होगी? कुछ ऐसा ही नजारा एमपीपी इंटर कॉलेज में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के ड्यूटी कार्ड वितरण के दौरान देखने को मिला। जहां पर न तो कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन हो रहा था। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग की भी ध्ज्यियां उड़ाई जा रही थी। आलम यह है कि भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने मात्र एक काउंटर बना रखा है। काउंटर की कमी होने से कर्मचारियों की भीड़ कुछ इस तरह रही कि कोविड-19 के सारे नियम-कानून हवा हवाई साबित हुए। ड्यूटी पाने के लिए लोग धक्का-मुक्की कर रहे थे। महिलाओं का बुरा हाल था। इनका कोई पूरसाहाल नहीं रहा। अव्यवस्था के बीच पूरे दिन ड्यूटी का वितरण किया गया। चर्चा यह है कि ड्यूटी वितरण के लिए लगाए गए अधिकारी व कर्मचारियों के भी हाथ-पांव भीड़ को देखकर फूल रहे थे। इस संबंध में एडीएम अरुण कुमार शुक्ला ने बताया कि कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार चुनाव ड्यूटी वितरण का आदेश है। जिला प्रशासन का पूरा प्रयास है कि कोविड-19 गाइडलाइन का उल्लंघन न होने पाए।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

Balrampur News:पंचायत चुनाव के लिए 2524 पोलिंग पार्टियां रवाना
कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular