Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News:पंचायत चुनाव का प्रचार थमा, घर-घर घूम रहे प्रत्याशी

Balrampur News:पंचायत चुनाव का प्रचार थमा, घर-घर घूम रहे प्रत्याशी

संवाददाता

बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का शोर शनिवार शाम पांच बजे थम गया। इससे पहले मतदाताओं को रिझाने के लिए प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोक दी है। वहीं प्रशासन ने शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने को कमर कस ली है। पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। 2524 पोलिंग पार्टियां रविवार को चुनाव कराने के लिए बूथों पर रवाना होंगी। लगभग 11 हजार कर्मियों की ड्यूटी चुनाव में लगाई गई है। 30 प्रतिशत कर्मचारियों को रिजर्व रखा गया है।
जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत और सदस्य ग्राम पंचायत के 15628 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 26 अप्रैल को मत पेटी में बंद हो जाएगा। आयोग ने 26 मार्च को चुनावी कार्यक्रम घोषित किया था। प्रत्याशियों ने प्रचार शुरू कर दिया था। नामांकन के बाद इसमें और अधिक तेजी पाई गई है, तभी से गांव की सरकार बनाने का खेल चल रहा है। भाजपा, सपा, बसपा व कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों के साथ ही निर्दल ताल ठोक रहे हैं। हर मतदाता तक पहुंचने की होड़ देखने को मिल रही है। पुलिस ने गांव व कस्बे की निगरानी बढ़ा दी है। शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पहले ही अराजक तत्वों पर कार्रवाई की गई है। चुनाव में किसी प्रकार का विघ्न न पड़े इसके लिए लोगों को निडर होकर मतदान करने को कहा गया है। जिले में प्रधान पद 5240, सदस्य ग्राम पंचायत 5027 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 4443 उम्मीदवार हैं। जिला पंचायत सदस्य पद के 718 प्रत्याशियों के प्रचार वाहनों का चक्का थम गया। समर्थकों की टोली घर-घर दस्तक देकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular