संवाददाता
बलरामपुर। महिला को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने वाले पंचायत कर्मी सहित चार नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ महिला थाने में गैंगरेप व लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में संबंधित थानाध्यक्ष की भूमिका की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है। पिछले गुरुवार को एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में उतरौला कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने आरोप लगाया था कि बीते दिनों वह आवश्यक कार्य से गोंडा गई थी। इसी बीच उसके मोबाइल पर ग्राम पंचायत अधिकारी अशफाकउल्ला ने फोन कर रेहरा बाजार थाना क्षेत्र में बुलाया।
अशफाकउल्ला के कमरे पर चार और लोग मौजूद थे। महिला का आरोप है कि इन लोगों ने पहले उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। बेहोश होने पर पांचों लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मोबाइल आदि छीनकर भगा दिया। पीड़िता का कहना है कि डायल 112 की मदद से जब वह दोबारा घटना स्थल पर पहुंची तो आरोपी कमरे में ताला लगाकर फरार हो गए थे। रेहरा थाने पर शिकायत करने के बाद थानाध्यक्ष ने उलटा उसका ही शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष आरोपियों से मिले हुए है तथा उनकी मदद कर रहे है। एसपी हेमंत कुटियाल के निर्देश पर गुरुवार रात मामले में आरोपी अशफाकउल्ला, अश्वनी वर्मा, प्रमोद कुमार तथा चौबे नाम के एक व्यक्ति व एक अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म व लूट का मुकदमा लिखा गया है। एसपी ने बताया कि तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। थानाध्यक्ष व उनकी टीम की भूमिका समेत अन्य मामलों की जांच सीओ सिटी वरुण मिश्र से कराई जा रही है।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
