Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News:नौ ब्लाक प्रमुखों ने ली शपथ, कामकाज सम्हाला

Balrampur News:नौ ब्लाक प्रमुखों ने ली शपथ, कामकाज सम्हाला

संवाददाता

बलरामपुर। शपथ लेने के बाद मंगलवार को जिले के सभी नौ ब्लॉकों के नवनिर्वाचित प्रमुखों ने कार्यभार संभाल लिया। सभी ब्लॉक प्रमुखों ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। प्रथम बैठक में सभी ब्लॉकों में सर्वसम्मति से छह-छह समितियों का गठन किया गया। ब्लॉक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बैठक के दौरान अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्य कराने की साझा रणनीति तैयार की। सदर ब्लॉक में एसडीएम अरुण कुमार गौड़ ने नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख आरती सोनकर को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। ब्लॉक प्रमुख ने 158 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाकर प्रथम बैठक की अध्यक्षता की। प्रथम बैठक में शिक्षा, नियोजन एवं विकास और प्रशासनिक समिति का अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख स्वयं बने। निर्माण कार्य, परिवार कल्याण व जल प्रबंधन समिति में क्षेत्र पंचायत सदस्य अध्यक्ष पद पर नामित किए गए। सदर विधायक पल्टूराम ने नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को बधाई दी और क्षेत्र के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अजय सिंह पिंकू, बृजेंद्र तिवारी, बीडीओ राजेश कुमार व एडीओ पंचायत अशोक कुमार दूबे आदि मौजूद रहे। गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक के प्रमुख राकेश तिवारी को अपर एसडीएम ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर डीडीसी ध्रुव भारती, फखरुद्दीन, राम सुरेश मौर्य व राम संजीवन आदि मौजूद रहे। रेहरा बाजार ब्लॉक में प्रमुख पंकज सिंह को जिला गन्ना अधिकारी आरएस कुशवाहा ने शपथ दिलाई। हरैया सतघरवा ब्लॉक के प्रमुख अविरल सिंह को जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश्वर मणि तिवारी, बुद्धि सागर मणि त्रिपाठी, पूर्व विधायक सदर धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, राज बहादुर यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह व श्याम कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। तुलसीपुर की ब्लॉक प्रमुख स्वामिता सिंह को एसडीएम विनोद कुमार सिंह ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, प्रवीण सिंह, डॉ. हुकुम सिंह, गणेश सोनी, मोनू सिंह, फिरोज पप्पू, विजय सिंह व बुद्धिमान सिंह आदि मौजूद रहे। गैसड़ी ब्लॉक के प्रमुख शक्ति सिंह को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू आदि मौजूद रहे। पचपेड़वा ब्लॉक में प्रमुख मनोज तिवारी को जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अश्वनी कुमार ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के बाद सभी ब्लॉकों में प्रथम बैठक कर छह-छह समितियों का गठन किया गया और क्षेत्र पंचायत में विकास कार्यो को कराने के लिए सदस्यों ने प्रमुख के साथ मिलकर साझा रणनीति तैयार की।

Balrampur News:नौ ब्लाक प्रमुखों ने ली शपथ, कामकाज सम्हाला
क्षेत्रीय विधायकों ने दिया सहयोग का आश्वासन

उतरौला से हमारे संवाददाता रोहित कुमार गुप्त के अनुसार, श्रीदत्त गंज विकास खण्ड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में ब्लॉक प्रमुख हेमन्त जायसवाल के साथ सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को जिला युवा समाज कल्याण अधिकारी और खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार दूबे ने शपथ दिलायी। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक पल्टूराम उपस्थित रहे। अपने संबोधन में विधायक ने भाजपा के विकास कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से बताया। इस दौरान जगदंबा सोनकर, चन्द्र प्रकाश मौर्या, मंडल अध्यक्ष राम निवास वर्मा, ओम प्रकाश, अनूप मिश्रा, महंत जितेन्द्र वन, घनश्याम तिवारी, चंद्र प्रकाश पांडेय, आकाश पांडेय, रणविजय सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य, मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मानित लोग मौजूद रहे। उतरौला ब्लॉक परिसर में एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव ने नवनिर्वाचित प्रमुख सोहरता देवी और बीडीसी सदस्यों को संविधान का पालन करने व पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर विधायक राम प्रताप वर्मा, बीडीओ दिव्या त्रिपाठी, पूर्व नपाध्यक्ष अनूप गुप्त, महिपाल चौधरी, ज्ञानेंद्र वर्मा, जसवंत प्रसाद, सुधीर श्रीवास्तव, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष संदीप वर्मा, दद्दन त्रिपाठी, अंकुर गुप्त, वाजिद खां, मुहम्मद जाकिर समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Balrampur News:नौ ब्लाक प्रमुखों ने ली शपथ, कामकाज सम्हाला

यह भी पढ़ें : VHP को रास नहीं आ रहे योगी सरकार के फैसले

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular