रोहित कुमार गुप्त
उतरौला, बलरामपुर। राप्ती नदी के बढ़ते जलस्तर व गांवों में बाढ़ से हुए जलभराव को देखते हुए लेखपालों ने तहसील प्रशासन ने 34 नावों की मांग की है। लेखपालों ने उतरौला गौरा चौराहा, उतरौला से महुवा धनी मार्ग व महुवा धनी से पुरैना बुलन्द मार्ग पर तमाम जगहों पर पानी भर गया है। इससे ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो गया है। इसी तरह विकास खण्ड श्रीदत्तगंज, उतरौला व गैंडास बुजुर्ग के लगभग तीस गांव में जलभराव हो जाने पर लेखपालो ने गाँव में नाव लगाने की मांग की है। तहसीलदार रोहित ने बताया कि प्रमुख जगहों पर आवागवन बनाए रखने में लिए नाव भेजी जा रही है।
