Tuesday, March 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News:धूमधाम से मनाया गया 72वां गणतंत्र दिवस

Balrampur News:धूमधाम से मनाया गया 72वां गणतंत्र दिवस

संवाददाता

बलरामपुर। 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट प्रागंण में जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने किया ध्वजारोहण व जनपदवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं दी गयी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा झण्डा अभिवादन के साथ राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज को शस्त्र गार्डो द्वारा सलामी दी गयी। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा उपस्थ्ति लोगो को संविधान के प्रस्तावना, का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में सिटी माण्टेसरी स्कूल की छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी द्वारा छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। गोष्ठी में संविधान के महत्ता तथा देशभक्तों तथा अमर शहीदों के जीवन संघर्ष पर उपस्थित अधिकारियों /कर्मचारियों/पत्रकार बन्धुओं द्वारा प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में उपस्थित उप जिलाधिकारी अजीत कुमार जायसवाल व अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ल द्वारा गणतंत्र दिवस व संविधान के महत्ता पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में बोलते हुए अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ल ने गणतंत्र दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुये कहा कि हम सबको देश के संविधान के अनुसार चलने की आवश्यकता है देश का संविधान हमे सदैव विकास के रास्ते की ओर अग्रसारित करता है, देश का संविधान हममें राष्ट्र की एकता, अखण्डता एवं बन्धुत्व की भावना का विचार बढ़ाता है, अपर जिलाधिकारी ने कहा कि इस गणतंत्र दिवस के अवसर पर हम सपथ ले कि हम जाति, धर्म, आदि से ऊपर उठकर देश के विकास में अपना योगदान देंगे। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि भारत का संविधान हमे अधिकार प्रदान करने के साथ ही साथ देश के प्रति कर्तव्यो का निर्वहन करने का भी उल्लेख करता है। हमे देश के प्रति अपने कर्तव्यो का निर्वहन करते हुये देश के विकास मे अपना योगदान करना है।

Balrampur News:धूमधाम से मनाया गया 72वां गणतंत्र दिवस


इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि देश को एक लम्बे संघर्ष के बाद स्वतंत्रता मिली उसके बाद संविधान निर्माताओं द्वारा संविधान का निर्माण किया गया जो कि आज के दिन लागू हुआ। गणतंत्र का अर्थ है जनता का तंत्र गणतंत्र में जनता सर्वोपरि है जनता के अनुसार नीति निर्धारण होती है। हम सभी को एक साथ मिलकर कंधा से कंधा मिलाकर चलने की आवश्यकता है जिससे कि देश विकास के रास्ते पर और तेज गति से आगे ले जाया जा सके। उन्होंने कहा कि एक दूसरे की सफलता में हमारी सफलता है जिलाधिकारी ने कहा कि सभी नागरिकों को अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का पालन अवश्यक करें। देश का संविधान हमें सदैव हमारे लिए पथ प्रदर्शक का कार्य करता है भारत का संविधान विश्व में सबसे बड़ा संविधान है। भारतीय संविधान की विशेषता है कि इसमें पिछड़ों, दलितां, महिलाआें को समान अवसर प्रदान किया गया है संविधान द्वारा लोगों का मौलिक अधिकार दिया गया है, जिसमें लोगो को आने जाने की स्वतंत्रता, बोलने की स्वतंत्रता दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि जितनी स्वतंत्रता भारत देश में लोगों प्रदान की गई है शायद ही अन्य किसी देश में इतनी स्वतंत्रता वहां के नागरिको को प्राप्त हो, लेकिन इस स्वतंत्रता का देश हित व विकास के लिए कार्य करने की जरुरत है, जिलाधिकारी ने कहा कि संविधान में नागरिको को मौलिक अधिकार तो प्रदान किया गया है, इसके अतिरिक्त संविधान में लोगो के लिए मौलिक कर्तव्य भी निर्धारित किये गये है इन कर्तव्यों का पालन नागरिकों का करना चाहिए जिससे की हम देश के लिए कुछ कर सके। जिलाधिकारी ने कहा कि लोगों में देश के लिए कुछ करने की भावना होनी चाहिए, उन्होने सरकारी कर्मचारियों के लिए कहा कि उनको अवसर मिला है कि वे लोगो के लिए कुछ कर सके इसलिए वे अपने उत्तरदायत्विं का भलीभांति निर्वहन करते हुये लोगो के लिए कार्य करे। कार्यालयों में आने वाले व्यक्तियों से अधिकारी/कर्मचारी सही से बात करें व उनका कार्य रूके न, जिस कार्य के लिए कोई व्यक्ति आया है वह कार्य अवश्य हो। इस अवसर पर जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ल, अपर उप जिलाधिकारी नवीन कुमार श्रीवास्तव,़, तराई इन्वार्यमेंट के सचिव अजय मिश्रा, अपर जिला सूचना अधिकारी आशुतोष कुमार, डॉ. कपिल मदान, नाजिर कलेक्ट्रेट रवि शुक्ल, राजेश कुमार, संचालन कर्ता सचिन मदान, राजू कनौजिया व अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Balrampur News:धूमधाम से मनाया गया 72वां गणतंत्र दिवस


इसी प्रकार गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी सरकारी भवनों/संस्थाओं, तीनों तहसीलों, समस्त विकास खण्डों, न्याय विभाग व समस्त शिक्षा संस्थानों में ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के साथ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति व पुलिस अधीक्षक हेमन्त कुटियाल को सलामी दी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए मुख्य आरक्षी, क्षेत्राधिकारी, इंसपेक्टर को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कोरोना में शहीद क्षेत्राधिकारी स्व. शिव प्रसाद की पत्नी निर्मला देवी को मुख्य अतिथि द्वारा 50 लाख का चेक दिया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र/छात्राओं द्वारा देश भक्ति पर आधारित सास्कृतिक कार्यक्रम किये गये। मुख्य न्यायाधीश द्वारा परेड कमाण्डर को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सदर विधायक पल्टूराम, एडीएम अरुण कुमार शुक्ल, अपर पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुमार मिश्र, समस्त क्षेत्राधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। जिला चिकित्सालय महिला/पुरूष में मरीजो को फल वितरण सीएमओ व सीएमएस द्वारा किया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर समस्त नगर पंचायतों में अधिशासी अधिकारियों द्वारा मलिन बस्तियों की साफ-सफाई की गई। एमपीपी इण्टर कालेज में प्राचार्य डायट/डीआईओएस के संयोजन में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया।

Balrampur News:धूमधाम से मनाया गया 72वां गणतंत्र दिवस

यह भी पढें : बहन के लिए सांड से भिड़ा था दिव्यांश, मिला राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular