संवाददाता
बलरामपुर। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सशस्त्र सेना झण्डा दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस शुभ अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कमान्डर मोहम्मद अमीन (अवकाश प्राप्त) ने जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश को टोकन फ्लैग लगाकर तथा सशस्त्र सेना झण्डा दिवस की स्मारिका भेंट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा दान-पात्र में धनराशि सहयोग के रूप में दिया गया। तत्पश्चात् जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने पुलिस अधीक्षक हेमन्त कुटियाल, मुख्य विकास अधिकारी अमनदीप डुली, अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ल, वरिष्ठ कोषाधिकारी विनोद कुमार एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों को टोकन फ्लैग लगाकर दान पात्र में धनराशि एकत्रित कराया गया। जिलाधिकारी ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों, गणमान्य व्यक्तियों, उद्योगपतियों एवं सार्वजनिक प्रतिष्ठानों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक धनराशि सहयोग के रूप में एकत्रित कर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, बलरामपुर में जमा करायें। उक्त धनराशि से शहीद सैनिकों के आश्रितों, विकलांग सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों, सेवारत सैनिकों तथा उनके परिवारों के कल्याणार्थ उपयोग में लाया जायेगा।
जिलाधिकारी ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के शुभ अवसर पर कहा कि देश की रक्षा के लिए जिन वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहूति देकर देश व प्रदेश तथा जिले का नाम गर्व से ऊंचा किया है तथा भारत मां के ये जाबांज वीर सपूत जब-जब हमारे देश में दैवीय आपदाओं के समय सहायता एवं पुनर्वास कार्यों की जरुरत समझी गयी है इन सैनिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। ऐसे देशभक्त वीर सैनिकों एवं शहीद सैनिकों के परिवारों की समुचित देखभाल करना हम सभी का परम कर्तव्य है। सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी मो. कमान्डर अमीन द्वारा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों भानु प्रताप गुप्त, अमित कुमार, शिव शंकर के साथ जिलाधिकारी कार्यालय, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी व अन्य कार्यालयों में जाकर अधिकारियों/कर्मचारियों को टोकन फ्लैग लगाकार दान पात्र में धनराशि एकत्रित कराया गया।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
