रोहित कुमार गुप्त
उतरौला, बलरामपुर। सिद्धार्थ नगर जिले के डुमरियागंज से उतरौला होते हुए बलरामपुर से ऐतिहासिक मेला देवीपाटन मंदिर जाने के लिए रोडवेज विभाग ने कोई बस सेवा शुरू नहीं की। रोडवेज बस सेवा न होने से दर्शनार्थियों को प्राइवेट बसों का सहारा लेना पड़ता है। जनपद सिद्धार्थ नगर की नेपाल सीमा से जुड़ी होने से मेला के दर्शनार्थियों को डुमरियागंज से उतरौला होते हुए देवीपाटन मेला जाने का सुगम रास्ता है, लेकिन रोडवेज बसों के न चलने से दर्शनार्थियों को प्राइवेट बसों का सहारा लेना पड़ता है। लोकतंत्र सेनानी चौधरी इरशाद अहमद ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर डुमरियागंज से उतरौला होते हुए मेला स्पेशल बस चलाने की मांग की थी। उसके बाद भी अधिकारियों की कुम्भकर्णी नींद नहीं टूटी। एक माह तक चलने वाले मेले में भारी संख्या में दर्शनार्थी मेला देखने जाते हैं। रोडवेज विभाग के अधिकारियों द्वारा मेला स्पेशल बस सेवा न चलाने से मैलार्थी परेशान हैं।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
