Wednesday, February 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News:दस हजार का इनामी धरा गया

Balrampur News:दस हजार का इनामी धरा गया

संवाददाता

बलरामपुर। 10 हजार का इनामी अपराधी शनिवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। उतरौला कोतवाली की पुलिस ने अपराधी की धरपकड़ की है। एएसपी अरविंद मिश्र ने मामले का खुलासा करते हुए कहा कि अपराधी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक उतरौला कोतवाली वकील पांडेय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर वांछित 10 हजार का इनामी अपराधी राम किशुन निवासी भवनियापुर थाना तुलसीपुर हालपता ग्राम मकुनहवा नवानगर कोतवाली जरवा को नवानगर में गिरफ्तार किया गया है। राम किशुन का आपराधिक इतिहास रहा है। उतरौला कोतवाली में उसके खिलाफ अपराध के कई मामले दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक के साथ गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई रमन वर्मा कोतवाली जरवा, हेड कांस्टेबल राजेंद्र कुमार, कांस्टेबल संदीप शाह व अर्जुन कुमार शामिल रहे।

यह भी पढ़ें : अस्पताल के ICU में लगी आग, नौ कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत

RELATED ARTICLES

Most Popular