रोहित कुमार गुप्ता
उतरौला, बलरामपुर। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए प्रहलाद यादव व वीरेंद्र कुमार सिन्हा के नामांकन किये जाने से दोनों के बीच सीधा मुकाबला होगा। इसमें मतदान तीस जनवरी को अधिवक्ता संघ उतरौला के भवन में मतदान होगा। इसकी जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी रमेश दत्त चौबे ने देते हुए बताया कि इस चुनाव में महामंत्री पद के लिए अभिमन्यु कुमार जायसवाल, प्रेम चंद सोनी, ओम प्रकाश श्रीवास्तव व अखिलेश कुमार सिंह तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए रघुवंश सिंह व मुस्तफा हुसैन तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए नसीम अहमद व अजय मिश्रा प्रथम ने नामांकन किया। संयुक्त मंत्री पद के लिए कायम मेहंदी, प्रवीन कुमार, अमित कुमार श्रीवास्तव द्वितीय, नीरज कुमार गुप्ता, सदस्य वरिष्ठ कार्यकारणी अरविंद कुमार श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, चन्द्र भूषण लाल माथुर, भुग्गन प्रसाद, राम सिंह तथा सदस्य कनिष्ठ कार्यकारणी पद के लिए सतीश चन्द्र वर्मा, मारुति नंदन मिश्रा, अश्वनी कुमार, शैलेश चन्द्र मौर्य, शहजादे हुसैन व मोहम्मद मोहसिन ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन पत्रों के जांच के बाद नाम वापसी होने के बाद प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार तेजी पकड़ लेगा।
यह भी पढ़ें : एक दिन की अफसर बनीं आठ बेटियां, निभाई जिम्मेदारी
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
