Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News:ड्रेनेज की सफाई में लाखों का घोटाला

Balrampur News:ड्रेनेज की सफाई में लाखों का घोटाला

रोहित कुमार गुप्त

उतरौला, बलरामपुर। सरयू नहर खण्ड द्वितीय ने उतरौला तहसील क्षेत्र में कागजों में ड्रेनेज की सफाई कार्य कर डाला और पचास लाख रुपए की बंदरबांट विभागीय अधिकारियों व ठेकेदारों ने कर डाला। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों की गठित टीम ने स्थलीय जांच की। अधिकारियों की टीम ने जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है।
बताते चलें कि उतरौला तहसील क्षेत्र में प्रतिवर्ष आने वाली भीषण बाढ को देखते हुए शासन ने बाढ़ से बचाव के लिए तैयारियां करने का आदेश दिया। इस पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के ड्रेनेज की सफाई कार्य कराकर बाढ़ का पानी निकालने के लिए सरयू नहर खण्ड द्वितीय ने उतरौला तहसील क्षेत्र के विभिन्न तालाबों व सुआव नालों की सफाई करने का ठेका दिया। ठेकेदारों ने अधिकारियों की मिलीभगत से तमाम जगहों पर सफाई कार्य नहीं किया और कुछ जगहों पर मानक के विपरीत सफाई कार्य कराके उसे कागजों में कार्य पूरा होना दर्शाकर पचासों लाख रुपए का भुगतान करा दिया। कागजों में हुए सफाई कार्य की शिकायत ग्रामीणों ने जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री से की। इस पर जिलाधिकारी ने ड्रेनेज सफाई कार्य का भौतिक सत्यापन के लिए तीन वीडीओ व सहायक अभियंता सरयू खण्ड प्रथम व एसडीएम की टीम गठित कर कार्यों का स्थलीय जांच व भौतिक सत्यापन करने का आदेश दिया। टीम के जांच करने के दौरान कागजों में कराए गए तमाम कार्यौ का खूलासा हुआ। ग्राम अल्ला नगर डनेज में दो किमी तक के ड्रेनेज सफाई का कार्य नहीं कराया गया और सारा सफाई कार्य कागजों में होना दर्शा दिया गया। इसी तरह ग्राम तिलहर के डेढ़ किमी ड्रेनेज सफाई को नहीं कराया गया और कागजों में सफाई कार्य होना दिखा दिया गया। सुआव नाला में अधूरा कार्य कराया गया। आधे से अधिक जगहों पर सफाई कार्य नहीं कराया गया। वहीं कुछ जगहो पर एक तरफ सफाई कार्य किया गया और दूसरी तरफ सफाई कार्य नहीं किया गया। तमाम जगहों पर कराये गए सफाई कार्य मानक के विपरीत कराया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग ने सफाई कार्य कागजों में दर्शाकर पचास लाख रुपए की बंदरबांट कर ली। ड्रेनेज की सफाई कार्य न होने से बाढ़ का पानी निकल नहीं सकेगा और बाढ़ का पानी फैल कर गांव की आबादी में तबाही करेगा। एसडीएम नागेन्द्र नाथ यादव ने बताया कि टीम ने भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है।

यह भी पढ़ें : देवताओं की दुनिया और भूतों के डेरे

RELATED ARTICLES

Most Popular