संवाददाता
बलरामपुर। जिले के पचपेड़वा थाना क्षेत्र अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग गैसड़ीडीह स्थित मजार के निकट रविवार रात आठ बजे डीसीएम ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। मुश्ताक अहमद ने तहरीर देकर बताया कि कोतवाली पचपेड़वा अंतर्गत ग्राम मधवानगर निवासी मुबारक (22) पुत्र अब्दुल्ला व उनका भतीजा खुर्शीद पुत्र स्वर्गीय रईस बाइक से तुलसीपुर से वापस अपने घर लौट रहे थे। लौटते समय रास्ते में गैसड़ीडीह के निकट डीसीएम ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। डीसीएम चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक राजमणि शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन की जा रही है।
यह भी पढ़ें : पंचायत चुनाव : अब आनलाइन भी जमा हो सकेगी जमानत राशि
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
