Sunday, March 29, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News:डीएम ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी

Balrampur News:डीएम ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी

07 जुलाई तक मनेगा फसल बीमा योजना सप्ताह

संवाददाता

बलरामपुर। सरकार द्वारा 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित अमृत महोत्सव अभियान के तहत 01 जुलाई से 07 जुलाई तक फसल बीमा योजना सप्ताह मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से किसानों के फसलों को विभिन्न आपदाओं से सुरक्षा मिल रही है। इस योजना से अधिक से अधिक किसान जुड़े इसके लिए प्रचार वाहन को कलेक्ट्रेट परिसर में हरी झंडी दिखाकर जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति द्वारा रवाना किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा की किसान भाई अपनी कृषि आय को सुरक्षित रखने हेतु प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से अवश्य जुड़े। किसान भाइयों को प्राकृतिक आपदा के दौरान फसल खराब होने की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, फसल खराब होने पर किसान को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल का मुआवजा दिया जाएगा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना प्रचार वाहन द्वारा 20 जुलाई तक जनपद के विभिन्न विकासखंड में भ्रमण कर फसल बीमा योजना के लाभ के बारें में कृषकों को बताया जाएगा।

यह भी पढ़ें : सीएम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा इस्तीफा

फसल बीमा योजना के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए उपनिदेशक कृषि ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं अधिसूचित क्षेत्र में बोई गई अधिसूचित फसल को बीमा कवर प्रदान करना तथा कृषि में उन्नति तकनीकी के प्रयोग को बढ़ावा देना तथा आपदा वर्षों में कृषि आय को स्थिर रखना है। उन्होंने बताया कि खड़ी फसल को प्राकृतिक आपदाओं यथा सूखा अथवा शुष्क स्थिति, बाढ़, ओला, तूफान, भूस्खलन, चक्रवात, जलभराव, आकाशीय बिजली से उत्पन्न आग एवं रोके न जा सकने वाले अन्य जोखिमों- रोगों कृमियों से क्षति की स्थिति में बीमा होने पर उसकी क्षतिपूर्ति की जायेंगी। फसल की प्रारंभिक अवस्था से फसल कटाई के 15 दिन पूर्व तक प्रतिकूल मौसमीय स्थितियों के कारण फसल की संभावित उपज में 50 प्रतिशत से अधिक की क्षति की स्थिति में क्षतिपूर्ति किया जायेंगा। स्थानीय आपदाओं से कृषक के खेत के स्तर पर फसलों की क्षति की स्थिति में खड़ी फसलों को ओलावृष्टि, भूस्खलन, तूफान, बादल फटना, आकाशीय बिजली से उत्पन्न आग से क्षति की स्थिति में फसल कटाई के उपरांत आगामी 14 दिनों तक खेत में सुखाई हेतु रखी गई फसल को ओलावृष्टि चक्रवात बेमौसम चक्रवाती वर्षा की स्थिति में क्षतिपूर्ति किया जायेंगा। इस अवसर पर उपनिदेशक कृषि प्रभाकर सिंह, जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार सिंह, कृषि रक्षा अधिकारी, निखिल कुमार डिस्ट्रिक्ट मैनेजर एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : शौच के लिए गई दलित बालिका गायब

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular