Thursday, February 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News:डीएम ने किया बाढ़ राहत केंद्र का औचक निरीक्षण

Balrampur News:डीएम ने किया बाढ़ राहत केंद्र का औचक निरीक्षण

संवाददाता

बलरामपुर। जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति द्वारा सदर तहसील के बाढ़ राहत केंद्र एमपीपी इंटर कॉलेज, साधना सहकारी समिति तथा तहसील तुलसीपुर में स्थित बाढ़ राहत केंद्र व चौकी प्राथमिक पाठशाला लौकहवा का औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा बाढ़ राहत केंद्र ऊंचे व सुरक्षित स्थान पर बनाए जाने, बाढ़ राहत केंद्र पर रोस्टर वार 24 घंटे की कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने, राहत केंद्र पर जनरेटर, साउंड सिस्टम व अन्य आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी रिया केजरीवाल, अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नेहा बंधु, उप जिलाधिकारी सदर अरुण कुमार गौड़, उप जिलाधिकारी तुलसीपुर विनोद कुमार सिंह व अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढें : तीन दिन पहली और तीन दिन दूसरी पत्नी के साथ रहेगा पति

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular