Friday, March 6, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News:डीएम, एसपी ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण

Balrampur News:डीएम, एसपी ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण

जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने का निर्देश

संवाददाता

बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति व पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल द्वारा विकास खंड श्रीदत्तगंज के मतगणना स्थल श्री चौधरी लालता प्रसाद सिंह इंटर कॉलेज श्रीदत्तगंज, विकास खंड उतरौला के मतगणना स्थल एमजे एक्टिविटी हाई स्कूल उतरौला, विकास खंड रेहरा बाजार के मतगणना स्थल बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रेहरा बाजार का औचक निरीक्षण किया गया तथा मतगणना स्थल में बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात् विकास खण्ड गैण्डास बुजुर्ग मतगणना स्थल आदर्श नर्सिंग कॉलेज पिड़ियाखुर्द का औचक निरीक्षण किया गया तथा मतगणना स्थल में बने स्ट्रांगरूम को देखा गया। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को मतगणना स्थल पर विद्युत व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने तथा मतगणना स्थल पर बैरिकेटिंग व जाली लगवाए जाने, पार्किंग की व्यवस्था किए जाने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा स्ट्रांग रूम, मतगणना टेबल के साथ ही आने-जाने वाले रास्तों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने का निर्देश दिया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी रिया केजरीवाल, अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ल, उप जिलाधिकारी उतरौला डॉ नागेंद्र नाथ यादव, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी/एडीओ पंचायत श्रीदत्तगंज, उतरौला, रेहरा बाजार, गैण्डास बुजुर्ग उपस्थित रहे।

Balrampur News:डीएम, एसपी ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण

यह भी पढ़ें : जानें आदर्श आचार संहिता में क्या-क्या रहेगा प्रतिबंधित

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular